झारखंड शिक्षक ब्रेकिंग: शिक्षकों के तबादले का इंतजार हुआ खत्म, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना, जानिये कैसे कर सकते हैं आवेदन, किनका होगा तबादला

Jharkhand Teacher Breaking: The wait for the transfer of teachers is over, Education Department issued notification, know how to apply, who will be transferred

Jharkhand Teacher News : झारखंड के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।  ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के अंतर जिला ट्रांसफर के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 14 जून तक शिक्षक अंतर जिला तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने सभी डीसी और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर तबादले को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश में कहा गया है कि शिक्षक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं, इसके तहत प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक teachertransfer.jharkhand.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादले में विकलांग, महिला और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही साथ कक्षा एक से पांच तक कार्यरत वैसी महिला शिक्षिकाओं को भी इसका लाभ मिलेगा, जिनके पति भी सरकारी सेवा में कार्यरत है और दूसरे जिले में पदस्थापित है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिव्यांग शिक्षकों को भी तबादले में प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि वही कक्षा 6 से लेकर 8 तक के शिक्षकों का म्युचुअल ट्रांसफर किया जाएगा। कोई दिव्यांग शिक्षक अपने जिले के बाहर के स्कूल में पदस्थापित है तो उसे अपने जिले के स्कूल में आने का मौका मिलेगा। इसके लिए जरूरी है कि उसकी सेवा संतुष्टि हो गई हो।

 

साथ ही साथ उनके प्रमाण पत्रों की जांच भी पूरी हो जानी चाहिए। तबादले को लेकर जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों के अंतर जिला तबादले के लिए संशोधित अधिसूचना 2022 और वर्तमान अधिसूचना 2025 प्रभावित होगी।

Related Articles

close