शराब का शौक पड़ गया महंगा….बिहार से झारखंड जाम छलकाने पहुंचे लोगों की बोलेरो बह गयी नदी में…जानिये फिर किया हुआ…

हजारीबाग। शराब का शौक तीन लोगों को महंगा पड़ गया। शराब पीने आये लोगों की बोलेरो गाड़ी उफनती नदी में बह गयी। आनन-फानन में लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। घटना हजारीबाग के चौपारण प्रखंड स्थित झारखंड-बिहार बोर्डर की है। भगहर पंचायत के परसातरी के पास बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली ढाढ़र नदी पर घटी. बोलेरो पर सवार चालक सहित तीन लोगों ने बहती नदी में गाड़ी से छलांग लगाकर किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन, गाड़ी नदी में कुछ दूर जाकर एक फंस गयी. ये सभी भगहर मे ही कहीं से शराब पीकर लौट रहे थे। बोलेरो में तीन लोग सवार थे. जो काफी नशे में बताये जा रहे थे।

लगातार बारिश से ढाढ़र नदी में बाढ़ आ गयी. इसी बीच बोलेरो नदी से गुजरने लगा. बताया गया कि बोलेरो चालक ने नशे के हालात में नदी की तेज धार में ही गाड़ी को पार करने की कोशिश करने लगा, लेकिन, तेज बहाव के कारण बोलेरो अनियंत्रित हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनियंत्रित वाहन नदी में बहने लगी. नदी में वाहन को बहते देख आनन-फानन में वाहन में सवार लोग कूदकर किसी तरह जान बचायी। नदी में डूबे वाहन बिहार के गया जिला अंतर्गत फतेहपुर स्थित कोरिया गुरपा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, इस हादसे के बाद वाहन में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close