बिरसा मुंडा चौक पर फिर खड़ी होगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति…..शेड का भी होगा निर्माण…..सांसद ने समाजसेवियों संग मिलकर किया शिलान्यास

जमशेदपुर। तूफान में टूटी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति व शेड जल्द ही बनकर तैयार होगा। आज सांसद विद्युत बरण महतो ने इसका शिलान्यास किया। पटमदा डाकबंगला स्थित बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा व शेड का निर्माण किया जायेगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आंधी तूफान में प्रतिमा और बना शेड़ टूट फूट गया था। तभी से शेड की मरम्मत और नयी प्रतिमा के अनावरण की मांग हो रही थी।

आज आमलोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति और शेड निर्माण कार्यों का शिलान्यास सांसद बिद्युत बरण महतो और समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले आदिवासी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो से मुलाकात की थी और प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने और शेड के टूट जाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद त्वरित पहल करते हुए सांसद श्री महतो ने अपने सांसद निधि से मूर्ति एवं शेड निर्माण की स्वीकृति दिलवाई, जिसके निर्माण की नींव आज रखी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर उनके साथ पटमदा प्रमुख बालिका सोरेन , जिला पार्षद प्रदीप बेसरा , ग्राम प्रधान सह समिति सदस्य बृंदाबन दास ,समाजसेवी शरत सिंह सरदार ,मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री कृष्ण पद सिंह , सुनील बरण महतो , पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटु चरण दत्त ,सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो , मुचिराम बाउरी , पूर्व प्राचार्य पंचानन दास आदि उपस्थित रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close