झारखंड : हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक…कहा- बेटियों के लिए थीं प्रेरणा का स्रोत

Jharkhand: CM Hemant Soren condoled the death of hockey coach Pratima Barwa... said- she was a source of inspiration for daughters

झारखंड की जानी मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक जताया हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “झारखण्ड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखदायक है। जीवन के संघर्ष में आज वह सभी को छोड़कर चले गयीं। झारखण्ड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी। उनका निधन झारखण्ड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

बता दें कि झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का कल निधन हो गया। बीते दिन उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से झारखंड के खेल जगत में गहरा शोक फैल गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला हॉकी को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली कोच प्रतिमा बरवा खूंटी के आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की मुख्य कोच थीं। उन्होंने झारखंड महिला हॉकी को न सिर्फ राज्य में बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे पहले सिमडेगा में भी कोच रही थीं और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। प्रतिमा बरवा के प्रशिक्षण में कई नामी खिलाड़ी तैयार हुए, जिनमें सलीमा टेटे (अर्जुन पुरस्कार विजेता), संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close