जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग जिले में आज मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने इस एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

एडीजीपी कश्मीर ने बताया, मारे गए आतंकवादियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं। दोनों 9 अप्रैल 2021 को एक टीए कर्मी सलीम की हत्या और 29 मई 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक अधिकारी ने बताया कि पोशक्रीरि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। उनके अनुसार तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close