झारखंड बड़ा हादसा : “मंईया सम्मान योजना की प्रचार गाड़ी लेकर आये और बनाने लगे रील” हादसे में दो युवकों की गयी जान, एक युवक से चल रही पूछताछ

Jharkhand big accident: "Maiya brought the promotional vehicle of Samman Yojana and started making reels" Two youths died in the accident, one youth is being questioned

Jharkhand Accident : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार के लिए आये दो युवक हादसे का शिकार हो गये। डैम में गिरकर दोनों की जान चली गयी। घटना हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड आए दो युवकों की घाघरा डैम में डूबने से मौत हो गई। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने केरेडारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। घाघरा डैम पहुंचकर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों की पहचान कटकम दाग प्रखंड के बनादाग निवासी आशीष कुमार पासवान (उम्र लगभग 22 वर्ष) और विशाल कुमार राम (उम्र लगभग 20 वर्ष) सदर प्रखंड के चानो, बहेरी के रुप में हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक जन संपर्क विभाग रांची से तीन युवक केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में राज्य सरकार की महिलाओं के लिए चलाए जा रहे महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार प्रसार करने प्रचार वाहन से यहां आए थे। इसी दौरान प्रचार गाड़ी हेवई पंचायत अंतर्गत घाघरा डैम पहुंच गयी।

 

डैम देखकर विशाल व आशीष रील बनाने घाघरा डैम के ऊपर चढ़ गए। इसी में एक युवक का पैर फिसला तो दूसरा उसे बचाने का प्रयास किया. इसी क्रम में दोनों फिसल कर फॉल के साथ लगभग एक सौ फीट नीचे घाघरा डैम में गिर गए, जिससे दोनों की जान चली गयी।

 

जानकारी के मुताबिक दोनों को सिर पर गंभीर चोट आयी थी। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना पर हर कोई घटना से हतप्रभ है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को भेज दी है। तीनों युवकों में जो एक गाड़ी में बैठा हुआ था पुलिस पूछताछ के लिये अपने कब्जे में रखी है।

Related Articles

close