झारखंड: ….और विधायक जी को कमरा ही नहीं दिया, नाराज होकर विधायक झारखंड भवन के बाहर धरने पर बैठे, पढ़िये पूरा मामला

Jharkhand: ....and the MLA was not given a room, angry MLA sat on a dharna outside Jharkhand Bhawan, read the whole matter

रांची। झारखंड के विधायक के साथ राजधानी दिल्ली में एक अजीबोगरीब स्थिति हो गयी। काम से दिल्ली पहुंचे पांकी के विधायक शशि भूषण मेहता को झारखंड भवन में रुकने के लिए कमरा ही नहीं दिया गया। पहले से सूचना दिए जाने के बावजूद, जब विधायक भवन पहुंचे तो उन्हें वहां से खाली हाथ लौटा दिया गया। इससे आहत होकर विधायक झारखंड भवन के बाहर धरने पर बैठ गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना ने झारखंड की राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज कर दिया है। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक तीखा पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“पांकी के लोकप्रिय विधायक शशि भूषण मेहता को दिल्ली प्रवास के दौरान पहले से सूचना देने के बावजूद झारखंड भवन में कमरा न दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हेमंत सरकार के पदाधिकारियों की घोर कर्तव्यहीनता है, जिसके चलते एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को धरना देना पड़ रहा है।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद ने आगे हेमंत सरकार से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

राजनीतिक गरमाहट बढ़ी

विधानसभा सदस्य को दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण शहर में झारखंड भवन में सुविधाएं न मिलना, न सिर्फ एक प्रशासनिक चूक है बल्कि इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष ने इसे विधायकों की उपेक्षा और संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करार दिया है।

 

अब देखना यह होगा कि हेमंत सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या वाकई दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है या यह मामला भी सिर्फ एक राजनीतिक बयानबाजी बनकर रह जाएगा।

Related Articles

close