सब इंस्पेक्टर की मौत : ड्यूटी के दौरान हुआ था रोड एक्सीडेंट….अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

धनबाद: जिला पुलिस बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर उमेश मांझी का दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। दो सितंबर को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में उमेश मांझी को तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से जख्मी उमेश मांझी को तत्काल मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

एसआइ उमेश मांझी ड्यूटी में हाइवे पेट्रोल 10 में थी। सब इंस्पेक्टर उमेश मांझी को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। श्री मांझी वहीं सड़क पर गिर पड़े। श्री मांझी के सर पर गहरी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (हेडक्वार्टर वन) अमर कुमार पांडे ने घायल एळआइ को बेहतर इलाज कराने के लिए तत्काल दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल भिजवाया।
गोबिंदपुर पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है। एसएसपी संजीव कुमार ने उमेश मांझी को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए मिशन हॉस्पिटल के डॉक्टरों से संपर्क किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकार बताते हैं कि चोट इतनी गहरी थी कि उनका ब्रेन डेड हो चुका था अंततः आज उनका निधन हो गया।

सब इंस्पेक्टर उमेश मांझी बिहार के सिवान जिला, थाना अंदर जैजोर गांव जायजो के रहने वाले थे। उनके परिजन दुर्गापुर पहुंच चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद उमेश मांझी का शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close