झारखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, अलर्ट जारी

Monsoon havoc in Jharkhand: Heavy rain affects normal life, alert issued

झारखंड में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रांची, लोहरदगा, खूंटी और लातेहार सहित कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है। तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सुबह के वक्त रांची और जमशेदपुर में झमाझम बारिश हुई, जिससे कई सड़कें पानी में डूब गईं। इस जलभराव से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दुकानों और घरों में पानी घुसने की खबरें सामने आई हैं, वहीं कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 जून को और बढ़ेगा खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून को रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और लातेहार में फिर से भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं बोकारो, पलामू, गढ़वा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सतर्कता ही सुरक्षा

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न निकलें। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close