दिशोम गुरु की तबीयत में कोई सुधार नहीं, पूरा झारखंड उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कर रहा दुआ
Jharkhand: There is no improvement in the health of Dishom Guru, the whole of Jharkhand is praying for his speedy recovery

झामुमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरन की स्वास्थ्य में किसी तरह की सुधार नहीं है. पार्टी नेताओं सहित पूरा झारखंड उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं कर रहा है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास ने सीएम हेमंत से फोन पर बातचीत कर गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली
रघुवर दास ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है. उन्होंने लिखा अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि बाबा को हल्का पैरालाइसिस अटैक आया है. मैं प्रार्थना करता है कि बाबा के यथाशीघ्र स्वस्थ होकर वापस झारखंड की सेवा में जुट जाएं.
भगवान जगन्नाथ से की प्रार्थना
इससे पहल रघुवर दास महाप्रभु जगन्नाथ से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा था दिशोम गुरु, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बाबा शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने की चिंताजनक सूचना प्राप्त हुई है. महाप्रभु जगन्नाथ से बाबा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं
“शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित”
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा था झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं.
गुरुवार शाम को आया था ब्रेन स्ट्रोक
गौरतलब है बीते कुछ दिन पहले ही शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद से वे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है. जहां उनका इलाज चल रहा है. मालूम हो कि दिशोम गुरू लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं.












