ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स, इंडिया साबित हो रहा है धनबादवासी के लिए वरदान..हर माह 2 तारीख को टीम के सदस्यों से कराया जाता है रक्तदान….

धनबाद- 2 अक्टूबर 2020 के गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स, इंडिया के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल एवं ह्यूमैनिटी टीम के सदस्यों ने धनबाद के ब्लड बेंको में रक्त की कमी एवं ज़रूरत मंदो का ख़याल रखते हुए हर महीने के 2 तारीख को 2 यूनिट ब्लड डोनेट करने का संकल्प लिया था।

जिसको पूरा करने के उद्देश्य से 2 सितंबर 2022 को 2 यूनिट रक्तदान कराया गया। संकल्प के तहत ब्लड बैंको में रक्त की कमी को देखते हुए 2 यूनिट रक्तदान महादान शहिद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ब्लड बैंक,(SNMMCH) धनबाद में रक्तदान कराया गया। ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स, इंडिया के सक्रीय सदस्य दामकारा बरवा निवासी समाजसेवी भीम कुमार मंडल एवं खेल शिक्षक सरिता देवी के साथ पहुँच कर मुहिम को सफल बनाते हुए 2 यूनिट रक्तदान-महादान के संकल्प के साथ इस पहल को पूरा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्तदान करते ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक हैं गौतम

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स,इंडिया के संस्थापक गौतम ने बताया की मानवता को केंद्रित रख इस संस्था का गठन किया गया है। आज के समय में सभी ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहे हैं। जिससे जरूरतमंद लोगों की समय पर खून नही मिल पाता है,और मरीज की मौत तक हो जाती है। इस कमी को ध्यान में रखते हुए संस्था का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। आपको बता दें की हेल्पिंग टीम के सदस्य सड़क दुर्घटना, गौ रक्षा, समाज में किसी भी समस्या से जूझ रहे व्यक्ति के समाधान के लिए काफी सक्रिय रहते हैं। इसलिए धनबादवासी के लिए संस्था लोकप्रिय होती जा रही है।

मौके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स, इंडिया के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, केंद्रीय सदस्य देवेंद्र कुमार, मुकेश मंडल, टेकनीसीयन संजीव तुरी, अमृत कुमार एवं अन्य मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close