झारखंड: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की गयी जान, पिता-पुत्र और भतीजे की मौके पर ही …

Jharkhand: Three members of a family died in a horrific road accident, father-son and nephew died on the spot...

Jharkhand Road Accident : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्रा थाना क्षेत्र के संगोर गांव के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मालगो गांव के नवीस 48 वर्षीय रेला मिंज, उनके पुत्र 20 वर्षीय अभिषेक मिंज और उनके भतीजा 20 वर्षीय रोहित मिंज शामिल हैं। तीनों सुबह मालगो गांव से बिरदा गांव गए थे और वहां से अपने गांव मालगो लौट रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि रेला मिंज अपने पुत्र अभिषेक और भतीजे रोहित के साथ बिरदा गांव गए थे। परिजनों को भी नहीं पता कि वे बिरदा गांव क्यों गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान संगोर स्कूल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इसी दौरान तीनों की जान चली गयी। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

close