ट्रांसफर न्यूज: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, कई आरडीडीई और डीईओ सहित इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखिये बंपर तबादले की सूची

Transfer News: Bumper transfers in the education department, many RDDEs and DEOs including these officers have been transferred, see the list of bumper transfers

Transfer News: शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। आरडीडीई और डीईओ सहित कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही और भी ट्रांसफर लिस्ट आ सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। शिक्षा विभाग के अलावे वन विभाग, सहकारिता, उत्पाद, खान व भूतत्व विभाग समेत कई अहम विभागों में 700 से अधिक अधिकारियों और इंजीनियरों के स्थानांतरण किए गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल

राज्य के 9 प्रमंडलों में नए आरडीडीई (क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक) और 27 जिलों में नए डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) की तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• राजकुमार को पटना का नया आरडीडीई बनाया गया है।

• साकेत रंजन को पटना जिले का डीईओ बनाया गया।

• प्रफुल्ल कुमार मिश्र को प्राथमिक शिक्षा का उप निदेशक और

• संजीव कुमार को माध्यमिक शिक्षा का उप निदेशक बनाया गया।

• प्रमोद कुमार साहू को जन शिक्षा का उप निदेशक तथा दीप्ति को सहायक निदेशक नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त कई अफसरों को शिक्षा विभाग मुख्यालय में इधर-उधर किया गया है।

• 321 इंजीनियर, 125 बीपीआरओ, 117 आरओ और 11 बीडीओ भी बदले गए हैं।

 

 

अन्य प्रमुख तबादले –

• पवन कुमार और अमरेंद्र कुमार पांडेय को भागलपुर का डीपीओ बनाया गया।

• जावेद आलम को मध्याह्न भोजन निदेशालय में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी दी गई।

• अजय कुमार सिंह और स्मिता भारती को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में पदस्थ किया गया।

• रश्मि रेखा को राज्य अपीलीय प्राधिकार का सचिव बनाया गया।

• अनिल कुमार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का उप सचिव और विद्यानंद ठाकुर को ओएसडी बनाया गया।

• दिनेश कुमार चौधरी अब जन शिक्षा निदेशालय में रहेंगे।

 

आरडीडीई पद पर नई तैनातियां –

• अमित कुमार (कोशी प्रमंडल),

• मो. सईद अंसारी (मगध),

• वीरेंद्र नारायण (तिरहुत),

• ओम प्रकाश (मुंगेर),

• मो. असगर अली (दरभंगा),

• अहसन (भागलपुर),

• कुंदन कुमार (पूर्णिया)।

 

 

नए डीईओ की तैनाती –

• कृष्णनंदन सदा (दरभंगा),

• देवनारायण पंडित (बांका),

• असगर आलम खां (अरवल),

• राहुल चंद्र चौधरी (कटिहार),

• राघवेंद्र मणि त्रिपाठी (सीतामढ़ी),

• कुमार अरविंद सिन्हा (मुजफ्फरपुर)।

 

वन विभाग में भी बदलाव

27 वन रेंजरों का तबादला किया गया है।

 

उत्पाद, निबंधन और खान विभाग में फेरबदल

• उत्पाद, निबंधन एवं मद्य निषेध विभाग में 38 अधिकारी और

• खान एवं भूतत्व विभाग में 22 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

 

 

सहकारिता विभाग में भी भारी फेरबदल

सहकारिता विभाग ने भी 43 पदाधिकारियों का तबादला किया है।

• दीपक कुमार को पटना का नया जिला सहकारिता पदाधिकारी बनाया गया है।

• समरेश कुमार, जो पहले पटना में जिला सहकारिता पदाधिकारी थे, अब संयुक्त निबंधक (साख) बने हैं।

• गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिलों में भी जिला सहकारिता पदाधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

Related Articles

close