जेल में बिगड़ी बाहुबली की तबीयत…ICU में कराना पड़ा भर्ती… जेल प्रशासन की तरफ से दी गयी ये जानकारी ..

पटना। बिहार के बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत जेल में बिगड़ गयी। अनंत सिंह को ICU में भर्ती कराया गया, इलाज के बाद अब उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को अचानकल तबीयत खराब होने के बाद उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन से उन्हें कब्ज की शिकायत थी, शुक्रवार को अचानक से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

जेल प्रशासन के मुताबिक कल रात में उनकी तबीयत थोड़ी अधिक खराब हो गई थी परंतु दवा देने के बाद वह ठीक हो गए थे। आज सुबह से ही उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अधिक परेशानी होने पर उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजना पड़ा जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। सात घंटे तक उन्हें आईसीयू में रखा गया। तबीयत में काफी सुधार है। देर शाम को उन्हें वापस बेउर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि अनंत सिंह के घर से हैंड ग्रेनेड व एके 47 की बरामदी मामले में 10 साल की सजा के बाद विधायकी छोड़नी पड़ी थी। मोकामा में उनकी खाली हुई सीट के बाद वहां मध्यावधि चुनाव होना है। खबर है कि वहां से अनंत सिंह की पत्नी नीलम चुनाव लड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close