झारखंड: पति बेवफा है….चलती ट्रेन से पत्नी को दे दिया धक्का, 1 साल पहले ही किया था प्रेम विवाह, घटना के बाद पति फरार

Jharkhand: Husband is unfaithful....he pushed his wife from a moving train, they had a love marriage just 1 year ago, husband absconded after the incident

रामगढ़ । जिस लड़की से प्यार किया…पत्नी बनाया, वही उसकी जान का दुश्मन बन बैठा। दिल दहलाने वाली खबर झारखंड के रामगढ़ जिले से है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। घायल महिला की पहचान यूपी की रहने वाली खुशबू कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी एक साल पहले प्रेम विवाह के तहत शंकर कुमार से हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी को धोखे से ट्रेन में बैठाकर रास्ते में जानलेवा वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और आरोपी पति फरार है। दरअसल झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत किरीगढ़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई। जांच के बाद सामने आया कि महिला को चलती ट्रेन से उसके पति ने धक्का दे दिया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, घायल महिला की पहचान खुशबू कुमारी, निवासी गौड़ा चौरा, देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसकी शादी एक साल पहले गोरखपुर निवासी शंकर कुमार से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शुरुआती समय में दोनों के रिश्ते सामान्य थे, लेकिन धीरे-धीरे पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि शंकर कुमार बनारस-बर्काकाना पैसेंजर ट्रेन में अपनी पत्नी को लेकर यात्रा कर रहा था। रास्ते में जब ट्रेन किरीगढ़ा गांव के पोल संख्या 124/2-124/4 के पास पहुंची, तभी शंकर ने अपनी पत्नी खुशबू को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

 

गंभीर रूप से घायल खुशबू कुमारी पूरी रात नाले के पास छटपटाती रही। शुक्र रहा कि सुबह रेलवे कर्मचारी आकाश पासवान की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत आरपीएफ को सूचना दी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलवाकर खुशबू को पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद खुशबू को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में खुशबू ने पुष्टि की कि उसे उसके पति ने ही चलती ट्रेन से फेंका।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से खुशबू के परिजनों को जानकारी दी। परिजन यूपी से रवाना हो चुके हैं।

Related Articles

close