7 जुलाई को हुआ था इतिहास! जब ताजमहल बना था प्यार की सबसे बड़ी पहचान – जानिए कौन हैं बाकी 6 वर्ल्ड वंडर

नई दिल्ली: 7 जुलाई 2007 को पूरी दुनिया ने एक ऐतिहासिक पल देखा, जब दुनिया के 7 नए अजूबों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस ऐलान ने भारत समेत करोड़ों लोगों के दिलों को गर्व से भर दिया, क्योंकि ताजमहल को “7वां वंडर” घोषित किया गया था।
इस ऐलान की शुरुआत हुई थी 2001 में, जब New7Wonders Foundation ने एक वैश्विक वोटिंग अभियान चलाया। दुनियाभर के करोड़ों लोगों ने 200 स्मारकों में से अपने पसंदीदा 7 अजूबों को चुना।
दुनिया के 7 नए अजूबे – एक नज़र में:
1. चीन की दीवार (Great Wall of China)
दुनिया की सबसे लंबी दीवार – करीब 6500 किमी लंबी और 35 फीट ऊंची, जिसे बनाने में 1000 साल लगे।
2. पेट्रा, जॉर्डन
रेगिस्तान के बीच बसा एक शहर, जो लाल बलुआ पत्थर से बना है। यहां के मंदिर और ओपन स्टेडियम नक्काशी और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण हैं।
3. क्राइस्ट द रिडीमर, ब्राजील
रियो डी जेनेरो के पर्वत पर बनी यह 32 मीटर ऊंची मूर्ति दुनिया भर में ईसाई आस्था का प्रतीक है। इसे 1922–1931 के बीच बनाया गया था।
4. माचू पिच्चू, पेरू
समुद्र तल से 2430 मीटर ऊंचाई पर बसा यह रहस्यमयी शहर 15वीं सदी में बनाया गया था। यह इंका सभ्यता की बेमिसाल पहचान है।
5. चिचेन इट्जा, मेक्सिको
माया सभ्यता की धरोहर। 79 फीट ऊंचा पिरामिड, जो सूर्य की किरणों से साल के 365 दिन दर्शाता है।
6. कोलोसियम, इटली
रोम का कोलोसियम, जो कभी 50,000 दर्शकों की भीड़ से गूंजता था। यह 72 ईस्वी में बनना शुरू हुआ और 80 ई. में पूरा हुआ।
7. ताजमहल, भारत
मुहब्बत की सबसे खूबसूरत निशानी। शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में इसका निर्माण 1628 से 1658 के बीच कराया था। सफेद संगमरमर में गढ़ी यह इमारत आज भी प्रेम की प्रतीक मानी जाती है।
ताजमहल को क्यों मिला 7वां स्थान?
ताजमहल को मिले करोड़ों वोट, इसकी सुंदरता, इतिहास और भावनात्मक जुड़ाव ने इसे इस वैश्विक सूची में 7वें अजूबे के रूप में शामिल कराया। भारत के लिए यह सिर्फ एक स्मारक नहीं, भावनाओं की पहचान बन गया।












