झारखंड बड़ी खबर: शिक्षक की पिटाई से छात्र की आंख फूटी, गंभीर हालत में रिम्स किया गया रेफर, घटना के बाद शिक्षक व स्टाफ फरार

Jharkhand big news: Student's eye burst due to teacher's beating, referred to RIMS in critical condition, teacher and staff absconded after the incident

Jharkhand News : शिक्षक की एक गलती 5वीं के छात्र की जिंदगी पर भारी बन गयी। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। घटना के बाद स्कूल से शिक्षक और कर्मचारी फरार हो गये। घटना झारखंड के पलामू जिले की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मेदिनीनगर स्थित मां उग्रतारा एकेडमी में पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र अंश की एक आंख बुरी तरह चोटिल हो गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

छात्र का आरोप है कि स्कूल के ही टीचर विकास कुमार उर्फ विक्की की पिटाई से बच्चे की आंख की काली पुतली फट गई। यह स्कूल मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज से आगे बारहलोटा हनुमान नगर में स्थित है, और घायल बच्चा भी बारहलोटा का ही रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

घटना के बाद बच्चे को आरोपी टीचर के साथ एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। परिजनों के पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि आंख की पुतली फट गई है और ऑपरेशन के लिए उसे रांची रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

इधर, परिजनों का आरोप है कि उन्हें अस्पताल में छोड़कर शिक्षक और अन्य स्कूल स्टाफ फरार हो गए। परिजनों ने जिला प्रशासन से बच्चे के समुचित इलाज और दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर स्कूल के प्राचार्य बबन सिंह ने घटना पर सफाई देते हुए बताया कि टीचर विकास उर्फ विक्की क्लासरूम में किसी अन्य छात्र को छड़ी से मार रहे थे।

 

 

इसी दौरान छड़ी टूट गई और उसका टूटा हुआ हिस्सा कोने में बैठे अंश की आंख में जा लगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को रांची भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

close