आज का पंचांग: कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु का अधिकार, करें आराधना

Today's Panchang: Lord Vishnu has authority on Kamika Ekadashi, worship him

हैदराबाद: आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान विष्णु का अधिकार है. नई ज्वेलरी खरीदने के साथ भगवान विष्णु की आराधना और उपवास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज सावन का दूसरा सोमवार है. आज रोहिणी व्रत और कामिका एकादशी भी है.

21 जुलाई का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विक्रम संवत 2081

मास- श्रावण

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पक्ष- कृष्ण पक्ष की एकादशी

दिन- सोमवार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तिथि- कृष्ण पक्ष की एकादशी

योग- वृद्धि

नक्षत्र- रोहिणी

करण- बलव

चंद्र राशि- वृषभ

सूर्य राशि-कर्क

सूर्योदय- सुबह 06:05 बजे

सूर्यास्त- शाम 07:26 बजे

चंद्रोदय- देर रात 02.32 बजे (22 जुलाई)

चंद्रास्त- अपराह्न 04.21 बजे

राहुकाल- 07:45 से 09:25

यमगंड- 11:05 से 12:45

देवताओं की स्थापना के लिए शुभ है नक्षत्र

आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाली किसी भी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय

आज के दिन 07:45 से 09:25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles

close