आज का पंचांग: भौम प्रदोष व्रत पर करें भोलेनाथ की पूजा, मिलेगा आर्शीवाद

Today's Panchang: Worship Lord Shiva on Bhauma Pradosh fast, you will get blessings

हैदराबाद: आज 22 जुलाई, 2025 मंगलवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए. आज कामिका एकादशी का पारण है. आज भौम प्रदोष व्रत भी है.

22 जुलाई का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- श्रावण
  3. पक्ष- कृष्ण पक्ष द्वादशी
  4. दिन- मंगलवार
  5. तिथि- कृष्ण पक्ष द्वादशी
  6. योग- ध्रुव
  7. नक्षत्र- मृगशीर्ष
  8. करण- तैतिल
  9. चंद्र राशि- वृषभ
  10. सूर्य राशि- कर्क
  11. सूर्योदय- सुबह 06:05 बजे
  12. सूर्यास्त- शाम 07:25 बजे
  13. चंद्रोदय- देर रात 03.35 बजे (23 जुलाई)
  14. चंद्रास्त- शाम 05.22 बजे
  15. राहुकाल- 16:05 से 17:45
  16. यमगंड- 11:05 से 12:45

प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और मृगशीर्ष नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृषभ राशि में 23:20 के बाद से मिथुन राशि में 6:40 तक रहता है. इसके देवता चंद्रमा और शासक ग्रह मंगल हैं. विवाह आदि कार्य करने, दीक्षा ग्रहण करने, यात्रा, भवन निर्माण के लिए शुभ नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वभाव कोमल होता है. यह नक्षत्र ललित कलाओं के लिए अच्छा है. कुछ नया आर्ट सीखने, दोस्ती करने, प्रेम की अभिव्यक्ति, नए परिधान पहनने के साथ शुभ समारोह, उत्सव, कृषि के सौदे करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा होता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:05 से 17:45 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close