आज का पंचांग: सावन शिवरात्रि पर मिलेगी भगवान शिव की कृपा, करें विधि-विधान से पूजा

Today's Panchang: You will get the blessings of Lord Shiva on Sawan Shivratri, worship with proper rituals

हैदराबाद: आज 23 जुलाई, 2025 बुधवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए. आज सावन माह की शिवरात्रि है.

23 जुलाई का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • विक्रम संवत 2081
  • मास- श्रावण
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  • दिन- बुधवार
  • तिथि- कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  • योग- व्याघात
  • नक्षत्र- आर्द्रा
  • करण- विष्टि
  • चंद्र राशि- मिथुन
  • सूर्य राशि- कर्क
  • सूर्योदय- सुबह 06:06 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 07:25 बजे
  • चंद्रोदय- तड़के 04.43 बजे (24 जुलाई)
  • चंद्रास्त- शाम 06.26 बजे
  • राहुकाल- 12:45 से 14:25
  • यमगंड- 07:46 से 09:25

इस नक्षत्र में यात्रा और खरीदारी से बचें
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 6:40 से लेकर 20:00 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके अधिष्ठाता देवता रुद्र हैं और इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं. दुश्मनों से लड़ने, विष संबंधी काम करने, आत्माओं का आह्वान करने, किसी कार्य से खुद को अलग करने या खंडहर गिराने के अलावा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिए यह नक्षत्र अच्छा माना जाता है. हालांकि यात्रा और खरीदारी से इस नक्षत्र में बचना चाहिए.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:45 से 14:25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close