आज का पंचांग: सप्तमी तिथि पर सूर्यदेव का शासन, जानें कब है राहुकाल

Today's Panchang: Sun God rules on Saptami Tithi, know when is Rahu Kaal

हैदराबाद: आज 31 जुलाई, 2025 गुरुवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है. आज इस तिथि पर भगवान सूर्यदेव का शासन है. आज सभी तरह के शुभ काम के साथ-साथ विवाह आदि कार्यों के लिए यह सप्तमी तिथि बेहद अच्छी और शुभ फलदायक मानी जाती है.

31 जुलाई का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • विक्रम संवत 2081
  • मास- श्रावण
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष सप्तमी
  • दिन- गुरुवार
  • तिथि- शुक्ल पक्ष सप्तमी
  • योग- साध्य
  • नक्षत्र- चित्रा
  • करण- गर
  • चंद्र राशि- कन्या
  • सूर्य राशि- कर्क
  • सूर्योदय- सुबह 06:09 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 07:21 बजे
  • चंद्रोदय- पूर्वाह्न 11.38 बजे
  • चंद्रास्त- रात 10.57 बजे
  • राहुकाल- 14:24 से 16:03
  • यमगंड- 06:09 से 07:48

यात्रा के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज गुरुवार के दिन चंद्रमा कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कन्या राशि में 23:20 से लेकर तुला राशि में 6:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता विश्वकर्मा और नक्षत्र स्वामी मंगल हैं. यह नर्म प्रकृति का नक्षत्र है. किसी भी तरह की दोस्ती की शुरुआत करने, कामुक संबंधों के साथ, ललित कला आदि सीखने और यात्रा करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:24 से 16:03 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close