आज का पंचांग: सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर करें भोलेनाथ की पूजा, पूरी होगी मनोकामना

Today's Panchang: Worship Bholenath on the fourth and last Monday of Sawan, your wishes will be fulfilled

हैदराबाद: आज 04 अगस्त, 2025 सोमवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. आज सावन के चौथे सोमवार का व्रत है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है.

4 अगस्त का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : श्रावण
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष दशमी
  • दिन : सोमवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष दशमी
  • योग : ब्रह्म
  • नक्षत्र : अनुराधा
  • करण : गर
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • सूर्य राशि : कर्क
  • सूर्योदय : सुबह 06:11 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 07:19 बजे
  • चंद्रोदय : अपराह्न 03.22 बजे
  • चंद्रास्त : देर रात 01.29 बजे (5 अगस्त)
  • राहुकाल : 07:49 से 09:28
  • यमगंड : 11:06 से 12:45

कृषि कार्य और यात्रा के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में 3:20 से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह शनि और देवता मित्र देव हैं, जो 12 आदित्यों में से एक हैं. यह सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है. ललित कलाओं को सीखने, दोस्ती करने, रोमांस करने, नए परिधान पहनने, विवाह, गायन और जुलूस आदि में शामिल होने के साथ कृषि कार्यों और यात्रा के लिए यह शुभ नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 07:49 से 09:28 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close