उमवि रामनगर में हुआ ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच..मोतियाबिंद और अन्य बीमारी की होगी सर्जरी…

जमशेदपुर जिले के नारायणपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन यूनिक सल्यूशन के द्वारा किया गया। शिविर में ग्रामीणों का नेत्र, मोतियाबिंद, बाबासीर, हाइड्रोसील , पथरी इत्यादि रोगों का जांच किया गया। जांच शिविर में कुल 45 ग्रामीणों का जांच किया गया। जिसमें 11 मोतियाबिंद, 03 बाबासीर के मरीजों का चयन हुआ है, जिसका मुफ्त इलाज संस्थान की ओर से कराया जाएगा।

इस शिविर में संस्थान की ओर से कुलदेव महतो, अभिषेक लोहार, सुपरवाइजर विमल महतो नारायणपुर पंचायत कोऑर्डिनेटर भवानी महतो, मौके पर आजसू पार्टी के खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका, उनकी धर्मपत्नी सीता जारिका उपस्थित थे।

जारिका परिवार द्वारा ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत रूप से जानकारी दिया। मौके पर होपना हो, भोगांश मांझी, अनिता देवी, पुतली देवी, मीना सुंडी, नन्दलाल मुखी, तुलसी कुई, बलमा सुंडी, के अलावा इस शिविर में रामनगर, सिमलबेडा, आसनबनी गांव के ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। स्वास्थ्य जांच शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से डॉ शीली महाकुड, मौसमी चंद्रा उपस्थित थे।




















