Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर इलाज जारी

Ramdas Soren Health Update: Jharkhand Education Minister Ramdas Soren's condition is critical, treatment continues on ventilator

Ramdas Soren Health Update: वेंटिलेटर पर सघन निगरानी

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत में अब तक सुधार नहीं हुआ है। वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। हालत गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


अमेरिकी रिपोर्ट का इंतजार, ऑपरेशन टला

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि मंत्री सोरेन अभी भी बेहोश हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों की मेडिकल रिपोर्ट अब तक नहीं पहुंची है, जिससे ऑपरेशन पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, सर्जरी संभव नहीं है। आज डॉक्टरों के बोर्ड की बैठक में आगे की चिकित्सा योजना पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


एपनिया टेस्ट और ब्रेन स्ट्रोक का मामला

सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम को डॉक्टर एपनिया टेस्ट कर सकते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली का आकलन करता है और ब्रेन डेड की पुष्टि में मदद करता है। बता दें, 2 अगस्त को बाथरूम में गिरने के बाद रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्हें जमशेदपुर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था।


पूरे राज्य में चिंता का माहौल

डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर के कुछ हिस्से सामान्य रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन किसी बड़े कदम से पहले स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। पूरे झारखंड में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता और प्रार्थनाओं का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close