जनमाष्टमी पर बड़ा हादसा: दही हांडी के दौरान हुए हादसे में “गोविंदा” की मौत, 30 से ज्यादा कन्हैया हुए घायल, मचा हड़कंप

Big accident on Janmashtami: "Govinda" died in an accident during Dahi Handi, more than 30 Kanhaiya were injured, panic ensued

Krishna Janmashtmi। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर दही हांडी उत्सव भी मनाया जा रहा है। इसी दही हांडी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मानखुर्द इलाके के महाराष्ट्र नगर में रस्सी बांधते समय 32 वर्षीय गोविंदा जगमोहन शिवकिरण चौधरी जमीन पर गिर गए।

 

आनन-फानन में उन्हें शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगमोहन बाल गोविंद पाठक से जुड़े हुए थे। उनकी मौत की वजह से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3 बजे तक मुंबई में दही हांडी से जुड़े हादसों में 30 लोग घायल हुए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक कूपर अस्पातल- 18 घायल पहुंचे, 12 भर्ती व 6 डिस्चार्ज, केईएम अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 3 भर्ती व 3 डिस्चार्ज, जबकि नायर अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 1 भर्ती व 5 डिस्चार्ज किया जा चुका है। हर साल दही हांडी उत्सव के दौरान कई गोविंदा के घायल होने की सूचना प्राप्त होती है। इसे देखते हुए बीएमसी ने इस बार खास कदम उठाया है।

 

बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी नदर निगम अस्पतालों को आदेश दिया है कि घायल गोविंदों का मुफ्त इलाज किया जाए।इसके अलावा हर तीन घंटे पर अस्पतालों को घायलों की रिपोर्ट इमरजेंसी कंट्रोल रूम में भेजनी होगी ताकि हालातपर नजर रखी जा सके। बड़े दही हांडी स्थलों पर टीमें भी तैनात की गई हैं।

Related Articles

close