झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: रांची सहित 11 जिलों में वज्रपात की संभावना, सामान्य से 29% अधिक बरसात के आंकड़े

Heavy rain alert in Jharkhand, possibility of thunderstorm in 11 districts including Ranchi, rainfall figures 29% more than normal

झारखंड में बारिश और वज्रपात अलर्ट

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश और वज्रपात अलर्ट जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार, 30 अगस्त को रांची समेत 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही वज्रपात का खतरा भी जताया गया है।

किन जिलों में रहेगा असर?

येलो अलर्ट रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए जारी किया गया है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर दो से अधिक बार बारिश होने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के कई जिलों में 4 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। यानी, अभी झारखंड को पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है।

इस बार मानसून ने तोड़े रिकॉर्ड

झारखंड में इस बार मानसून ने खूब मेहरबानी दिखाई है। 1 जून से अब तक राज्य में 1011.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 29% अधिक है। रांची में अब तक 1284.8 मिमी और पूर्वी सिंहभूम में 1501.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रांची में सामान्य से 60% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close