Video: मरीन ड्राइव पर झूमे तेजस्वी…लड़कों संग किया डांस…वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल….

Video: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पटना के लोकप्रिय हैंगआउट स्पॉट मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। इसमें तेजस्वी यादव कुछ युवाओं के साथ पूरे मस्ती भरे मूड में डांस करते नजर आ रहे हैं।

Video:कैजुअल लुक में फुल मस्ती

वीडियो में तेजस्वी यादव बेहद कैजुअल लुक में—ढीला पायजामा और टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं। वह मरीन ड्राइव पर घूम रहे थे, तभी वहां डांस करते लड़कों के बीच जा पहुंचे और उनके साथ ठुमके लगाने लगे। खास बात यह रही कि एक युवक उन्हें स्टेप सिखाता दिख रहा है और तेजस्वी यादव पूरे मज़े से उसे फॉलो भी करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Video: बहन ने भी किया शेयर

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी यह वीडियो शेयर किया और लिखा— “दिल तो बच्चा ही है जी… मस्ती टाइम @ पटना मरीन ड्राइव”।

Video: ऋतिक रोशन वाला स्टेप भी

वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने ऋतिक रोशन की फिल्म “कहो ना प्यार है” का मशहूर डांस स्टेप भी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि यह वीडियो कब शूट हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूज़र्स इसे देखकर हैरान भी हैं और खुश भी। एक यूजर ने लिखा— “राजनीति में गंभीर चेहरों के बीच ऐसा हल्का-फुल्का रूप देखना मजेदार है।”

Related Articles

close