भारत बना चिप पॉवरहाउस…PM मोदी ने लॉन्च की पहली ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप…जानें क्यों कहा इसे डिजिटल डायमंड…

नई दिल्ली। भारत ने सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित Semicon India 2025 सम्मेलन के दौरान देश की पहली ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च की। इस चिप को ISRO की सेमीकंडक्टर लैब में तैयार किया गया है।
First ‘Made in Bharat’ Chips! 🇮🇳 pic.twitter.com/QYFGA4HFLG
ये खबर भी पढ़ें…— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 2, 2025
इस मौके पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को ‘विक्रम 32-बिट प्रोसेसर’ और अन्य टेस्ट चिप्स भी भेंट किए। मंत्री ने बताया कि मात्र साढ़े तीन साल पहले शुरू हुए ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ ने दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींच लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस चिप को “डिजिटल डायमंड” बताते हुए कहा कि जैसे तेल को ब्लैक गोल्ड कहा जाता है, वैसे ही 21वीं सदी की प्रगति इन चिप्स पर टिकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही पूरी दुनिया कहेगी – “Designed in India, Made in India, Trusted by World”।
Chips are digital diamonds. pic.twitter.com/PNK6AjXIeM
— PMO India (@PMOIndia) September 2, 2025
इस सम्मेलन में 48 देशों से 2,500 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। अगले कुछ महीनों में भारत में दो नए चिप प्लांट्स से प्रोडक्शन शुरू होगा और चार और यूनिट्स पर तेजी से काम चल रहा है। यह भारत की डिजिटल इकॉनमी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार के नए अवसरों को गति देगा।












