झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा…6 नए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को मंजूरी, जानिए क्या है पूरी खबर

Health services will get a boost in Jharkhand, 6 new medical colleges and hospitals approved, know the full news

झारखंड के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज की सौगात

झारखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब झारखंड में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे। यह कॉलेज धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिलों में स्थापित होंगे। इन्हें संबंधित सदर अस्पतालों को अपग्रेड कर विकसित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री का प्रयास और केंद्र की मंजूरी

जुलाई में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर झारखंड में मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि 3.92 करोड़ आबादी वाले झारखंड में फिलहाल केवल 9 मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि राष्ट्रीय मानकों के अनुसार यहां 39 मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से सहमति पत्र भेजा गया है, जिसमें इस प्रस्ताव पर जांच की पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देगा।

Related Articles

close