पंजाब की बाढ़ से मचा हाहाकार! बहकर हजारों जानवर हुए इधर उधर, वायरल हुई कई तस्वीर…

पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। राज्य के सभी 23 जिले प्रभावित हो चुके हैं और अब तक 1,655 गांवों में पानी भर चुका है। इस आपदा में अब तक कई लोगों की मौतऔर करीब 3.5 लाख लोग सीधे प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है।

सबसे चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि बाढ़ के तेज बहाव में हजारों जानवर इधर उधर हो गए हैं। यह नज़ारा देखकर स्थानीय लोग बेहद दुखी और भयभीत हैं। हालांकि HPBL वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 शिक्षा पर असर

गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे।

 फरीदकोट और पठानकोट सबसे ज्यादा प्रभावित

  • फरीदकोट जिले में कई घर पानी में डूब गए और पिछले हफ्ते लगातार हुई बारिश से 6 घरों की छतें गिर गईं।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • कोटकपूरा के जैतो रोड पर एक मजदूर का घर ढह गया। परिवार तो सुरक्षित रहा, लेकिन घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

  • पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले बताए जा रहे हैं।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • केजुलटी क्षेत्र (पठानकोट) में सबसे ज्यादा तबाही हुई है।

 नदियों का उफान और बढ़ता संकट

  • रावी नदी का जलस्तर माधोपुर हैडवर्क से पानी छोड़े जाने के बाद और बढ़ गया है।

  • सतलुज और घग्गर नदियां भी उफान पर हैं।

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पानी कम होने के बाद ही असली नुकसान का आंकलन हो पाएगा। फिलहाल, हजारों करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 पंजाब की इस तबाही ने ना सिर्फ लोगों को बेघर किया है, बल्कि उनके पशुधन, खेत और भविष्य पर भी गहरा असर छोड़ा है।

Related Articles

close