अजब-गजब प्रेम कहानी! 65 साल की दुल्हन, 70 साल का दूल्हा…7 साल का अफेयर पंचायत के फैसले से शादी तक…

मधुबनी (बिहार)। मिथिला की धरती इस बार कला या संस्कृति नहीं, बल्कि एक अनोखी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है। मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड के मुसहरनिया गांव में 70 वर्षीय ठकाई यादव और 65 वर्षीय जगिया देवी ने शादी कर समाज को चौंका दिया है।

 7 साल पुराना रिश्ता, पंचायत के फैसले से बनी जोड़ी

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं और पिछले 7 साल से एक-दूसरे के करीब थे। ठकाई यादव, जिन्हें गांव में लोग “घोड़ावाला” कहकर पुकारते हैं, और विधवा जगिया देवी के रिश्ते ने समय के साथ गहरी मोहब्बत का रूप ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही में दोनों को गांव के एक बगीचे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया। मामला जब पंचायत पहुंचा, तो लोगों ने तय किया कि दोनों को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए विवाह करवा दिया जाए। पंचायत के आदेश पर पूरे गांव की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी कराई गई।

 गांव में चर्चा का विषय

बावजूद इसके, यह विवाह अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close