झारखंड में म्यूटेशन और सीमांकन कार्य एक सप्ताह से ठप…झारभूमि पोर्टल डाउन से लोगों की बढ़ी परेशानी

Mutation and demarcation work in Jharkhand has been stalled for a week... JharBhoomi portal down causing problems for people

रांची: झारखंड में पिछले एक सप्ताह से म्यूटेशन, भूमि सीमांकन और म्यूटेशन अपील जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हैं। राज्यभर के अंचल कार्यालयों में राजस्व कर्मियों द्वारा बार-बार प्रयास किए जाने के बावजूद सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, झारबसुधा (Jharsudha) और झारम्यूटेशन (Jharmutation) पोर्टल में तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। दोनों पोर्टल अब झारनेट (Jharnet) नेटवर्क पर शिफ्ट किए गए हैं, लेकिन कमजोर नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन आवेदन, स्वीकृति और डेटा अपडेट जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हैं। कई अंचलों में केवल 20-30% कार्य पूरे हो पा रहे हैं, जबकि शेष लंबित पड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के उप निदेशक ने एनआईसी को पत्र लिखकर कनेक्टिविटी सुधारने और सेवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने का अनुरोध किया है। विभाग ने 10 नवंबर 2025 तक सिस्टम सुधारने का निर्देश भी जारी किया है।

इस तकनीकी समस्या के कारण न केवल सरकारी कामकाज रुका हुआ है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी परेशानी हो रही है। लंबित म्यूटेशन मामलों की संख्या बढ़ गई है, जिससे भूमि खरीद-बिक्री और नामांतरण कार्य में देरी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व विभाग ने उम्मीद जताई है कि एनआईसी द्वारा कनेक्टिविटी और सर्वर संबंधी दिक्कतें दूर होने के बाद म्यूटेशन और सीमांकन सेवाएं जल्द ही सामान्य रूप से चलने लगेंगी।

Key Points:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • झारखंड में म्यूटेशन, सीमांकन और अपील कार्य ठप

  • झारबसुधा और झारम्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी समस्या

  • कई अंचलों में केवल 20-30% कार्य पूरे

  • एनआईसी से कनेक्टिविटी सुधार की अपील

  • 10 नवंबर तक सिस्टम सुधारने का निर्देश

  • रैयतों और राजस्व संग्रह पर असर


Related Articles

close