बहन और उसके प्रेमी को मार दी गोली: शादी का झांसा देकर बुलाया, फिर गोली मारकर जंगल में फेंक दी लाशें, लव मैरिज के बाद…

Sister and her lover shot dead: Called on the pretext of marriage, then shot and threw the bodies in the forest, after love marriage...

Crime News । प्रेमी जोड़े को शादी कराने के बहाने से बुलाया और फिर उसे गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के भाई को गिरफ्तार कर दियाहै। हत्या के बाद लड़का-लड़की के शव को अलग-अलग जगह पर फेंका गया था। घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि लड़की के भाई ने शादी का झांसा देकर दोनों को बुलाया और फिर गोली मारकर उनकी लाशों को जंगल में फेंक दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बिहार की राजधानी पटना के एक प्रेमी जोड़े की उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी राजू कुमार (21) और उसकी प्रेमिका मुन्नी कुमारी (21) के रूप में हुई है। दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजू के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि करीब पांच महीने पहले दोनों घर से भागकर गुजरात के सूरत चले गए थे, जहां उन्होंने शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि मुन्नी चार महीने की गर्भवती थी। लेकिन, 26 सितंबर से दोनों लापता थे और मोबाइल स्विच ऑफ था। परिजनों ने गुजरात में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी का झांसा देकर बुलाया, फिर दी दर्दनाक मौत

इधर, पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि मुन्नी के भाई ने फोन कर कहा था कि परिवार अब मान गया है और दोनों की शादी करा देगा। इस झांसे में आकर दोनों गुजरात से यूपी के सोनभद्र पहुंचे। वहां से वे विंध्याचल से एक कार बुक कर सोनभद्र की ओर रवाना हुए।

 

बीच रास्ते में बरकछा मोड़ के पास एक तीसरे व्यक्ति को गाड़ी में बैठाया गया। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर ही हाथीनाला जंगल के पास दोनों को गोली मार दी गई। इसके बाद आरोपियों ने मुन्नी का शव हाथीनाला के जंगल में और राजू का शव दुद्धी थाना क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल में फेंक दिया।

 

युवती की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव

24 सितंबर को ग्रामीणों ने हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा तिराहे के पास एक युवती का शव देखा। उसके चेहरे पर खून के निशान और सीने पर गोली का घाव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए। बाद में सोशल मीडिया के जरिए शव की पहचान मुन्नी कुमारी के रूप में हुई।

 

दुद्धी के जंगल में मिला मानव कंकाल

उसी दिन दोपहर में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से रीढ़ की हड्डी, जबड़ा, बाल और नीले-नारंगी रंग की तिरपाल मिली। आशंका जताई जा रही है कि दोनों शवों को तिरपाल में लपेटकर जंगल में फेंका गया था, जिन्हें बाद में जानवरों ने नोच डाला।सोनभद्र पुलिस ने मुख्य आरोपी— युवती के भाई— को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। जांच में दो और लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

Related Articles

close