Diwali 2025 Confusion खत्म! अब शास्त्रों के आधार पर तय हुआ शुभ मुहूर्त…जानिए कब करें लक्ष्मी-गणेश पूजन और दीपोत्सव की पूरी तारीखें….

दिवाली — अंधकार पर प्रकाश की विजय, दुख पर सुख और नकारात्मकता पर सकारात्मकता के उत्सव का प्रतीक — इस साल 2025 में अपने साथ एक दिलचस्प कंफ्यूजन लेकर आई है। सोशल मीडिया से लेकर पूजा-पंडालों तक एक ही सवाल गूंज रहा था: “आख़िर दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर को?”
अब इस उलझन पर काशी विद्वत परिषद ने पूरी स्पष्टता के साथ निर्णय सुनाया है। परिषद के मुताबिक, इस वर्ष दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जाएगी।
Diwali 2025: क्यों 20 अक्टूबर को मनेगी दिवाली?
शास्त्रों और पांडुलिपियों में दी गई गणना के अनुसार, 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि पूर्ण रूप से व्यापत रहेगी, जो कि लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है।
वहीं, 21 अक्टूबर को अमावस्या तो रहेगी, लेकिन पूजा का शुभ मुहूर्त उस दिन उपलब्ध नहीं रहेगा। दरअसल, उस दिन तीन प्रहर से अधिक अमावस्या और वृद्धि गामिनी प्रतिपदा होने के कारण लक्ष्मी पूजन का आवश्यक नक्त व्रत पारण काल उस दिन संभव नहीं होगा।
Diwali 2025: इस बार 6 दिनों तक चलेगा दीपोत्सव
इस वर्ष दिवाली से पहले और बाद का पूरा सप्ताह रोशनी, उत्सव और पूजन से भरा रहेगा —
-
18 अक्टूबर (शनिवार): धनतेरस
-
19 अक्टूबर (रविवार): रूप चौदस / नरक चतुर्दशी
-
20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली (लक्ष्मी-गणेश पूजन)
-
21 अक्टूबर (मंगलवार): अमावस्या स्नान और दान
-
22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा
-
23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज
Diwali 2025: क्या खास रहेगा इस बार की दिवाली में?
इस बार दिवाली 6 दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव होगी, जो लंबे समय बाद देखने को मिल रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 20 अक्टूबर को शाम 5:47 से 7:49 बजे तक का प्रदोष काल लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे शुभ रहेगा।
तो अब कोई कंफ्यूजन नहीं — दीपों का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को ही पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा।
दीप जलाइए, दिल रोशन कीजिए और अंधकार पर प्रकाश की इस जीत का साक्षी बनिए!











