Video: मोदी के केदारनाथ दर्शन: पीएम मोदी पहुंचे केदारनाथ, मंदिर में की पूजा अर्चना, देंगे 3400 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के बाद आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी केदारनाथ पहुंच चुके है पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही पूरे मंदिर की परिक्रमा भी कर रहे है।

यहां देखे विडियो…

बता दें कि आज पीएम उत्तराखंड को कई करोड़ की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि रोपवे परियोजना की आधारशिला रखने के बाद पीएम आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल के दर्शन करेंगे। इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर पीएम मोदी बद्रीनाथ जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8 साल में छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे PM

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी छठवीं बार केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए मोदी हिमाचली टोपी और खास पोशाक चोला-डोरा पहनी। चंबा की महिलाओं ने यह पोशाक अपने हाथों से से बनाई और मोदी को गिफ्ट की। इस पर पीछे स्वास्तिक बना है।

बाबा के दर्शन के बाद मोदी आदि शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा 28 टन वजनी है। इसे मैसूर से चुने गए ग्रेनाइट पत्थरों से बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

केदारनाथ दर्शन के बाद मोदी 3400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह रोपवे 9.7 किलोमीटर लंबा होगा, जो गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब छह घंटे का समय लगता है। रोपवे बनने के बाद यह यात्रा 30 मिनट में पूरी हो सकेगी।

Related Articles

close