गांधी मैदान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया शिविर… “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार”, कार्यक्रम में पहुंचे दूर दराज से लाभुक

जमशेदपुर: “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज वार्ड न०-9 गांधी मैदान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, डॉक्टर स्मिता एवं डॉक्टर भारतेंदु भूषण के द्वारा 266 मरीजों का हेल्थ चेकअप किया गया। वहीं 60 मरीजों का ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

50 लाभार्थियों को कोविड 19 वैक्सीन करवाया गया एवं 54 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। उक्त मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम किरण कुमारी, प्याली महतो, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, लैब टेक्नीशियन – नागेश्वर मुर्मु, फार्मासिस्ट – ढोल गोविंद बेरा एवं शहरी सहिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

“आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार” योजना के कार्यकलाप की समीक्षा प्रतिदिन स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की जा रही है। पूर्व में ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है की अधिक से अधिक लोगों की समस्या का निवारण इस योजना के तहत किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को भी विशेष जिम्मेवारी सौंपी गई है। पंचायत स्तर पर होने वाली शिविर में कोरोना टीका करण से लेकर आवश्यक दवा के साथ स्वास्थ विभाग को स्टॉल लगाने का निर्देश है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close