कर्मचारी बिग ब्रेकिंग : दीपावली-छठ के पूर्व वेतन भुगतान का निर्देश…..हेमंत सरकार के इस फैसले ने दीपावली को कर दिया गुलजार

रांची। कर्मचारियों पर मेहरबान हेमंत सरकार ने कर्मचारी हित में एक और बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन दीपावली-छठ के पहले मिल जायेगा। राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब वित्त विभाग ने भी वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में 24 अक्टूबर को दीपावली और 28 से 31 अक्टूबर तक छठ का त्योहार मनाया जाना है। प्रदेश के इस दोनों त्योहार को प्रदेशवासी भव्यता के साथ मनाते हैं, लिहाजा राज्य सरकार ने कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए त्योहार के पूर्व ही वेतन भुगतान का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वित्त विभाग आदेश

राज्य सरकार के निर्देश के मुताबिक राज्य के कर्मचारियों के अलावे राज्यपाल सचिवालय, हाईकोर्ट, विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 20 अक्टूबर से भुगतान करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में हेमंत सरकार ने कर्मचारी हित में कई अहम फैसले लिये थे। हाल ही में कैबिनेट में राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के अनुरूप बढ़ाने का फैसला लिया था, जिसके तहत अब राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स को 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपावली पूर्व वेतन भुगतान से बाजार में रौनक बढ़ेगी। दरअसल कर्मचारियों और लोगों के जेब में अगर पैसे होते हैं, उसका असर बाजार की रौनक पर पड़ता है। ऐसे में राज्य सरकार के इस निर्णय से छठ और दीपावली की रौनक बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close