बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र के साथ ही बन जाएगा आधार कार्ड, जल्द सभी राज्यों में शुरू होगी सुविधा

नई दिल्ली: सरकार बच्चे के जन्म के साथ ही उसे आधार नंबर देने का प्लान कर रही है। बर्थ सर्टिफिकेट के साथ ही बच्चे को आधार नंबर दिया जाएगा। इस पर 16 राज्यों में ट्रायल चल रहा है। जल्दी पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। आधार नंबर मिलने के बाद बच्चे की 5 साल और 15 साल की उम्र होने पर उसका बायोमैट्रिक डाटा अपडेट कराना होगा।

5 साल से कम उम्र में नहीं होता बायोमैट्रिक्स

5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमैट्रिक्स नहीं लिया जाता है। इस कारण उनके यूआईडी को उनके माता-पिता की यूआईडी से जोड़ा जाता है। इस कारण बच्चे के 5 और 15 साल के हो जाने पर बायोमैट्रिक अपडेट की जरूरत होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी 16 राज्यों में आधार लिंक बर्थ रजिस्ट्रेशन स्कीम चल रही है। इसके 1 साल पहले शुरू किया गया था। जिसमें समय के साथ दूसरे राज्य जुड़ते गए। UDAI को उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में भी सभी राज्य में यह सुविधा उपलब्ध होगी।

चार राज्यों की काफी आबादी आधार से दूर

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 134 करोड़ आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं। असम और मेघालय वे राज्य है जहां पूरी आबादी को अभी तक यूनिक आईडी नहीं मिला है। लद्दाख और नागालैंड के भी दूरदराज के इलाकों इलाकों में आबादी पूरी तरह से एनरोल नहीं हुई है। देश के इन हिस्सों में इसे जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close