जेल सुपरिटेंडेंट को धमकी : जेल में डॉन अमन पर कड़ा पहरा….बौखलाये गैंगस्टर के गुर्गों ने दे दी जेल सुपरिटेंडेंट को धमकी…

पलामू। हिमाकत तो देखिये ! अब गैंगस्टर सीधे जेल सुपरिटेंडेंट को ही धमकी देने लगे हैं। मामला पलामू का है, जहां कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू ने मेदनीनगर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट जितेंद्र कुमार को ही जान से मारने की धमकी दे दी है। गैंगस्टर अमन साहू पर जेल प्रबंधन ने कड़ा पहरा लगा लगा रखा है। उसके सेल से लेकर लेकर उसके आसपास के लोगों पर भी नजर है। जानकारी ये है कि गैंगस्टर को मोबाइल फोन देने का दवाब बनाया जा रहा है। इधर, डॉन के धमकी के बाद पलामू पुलिस के सुपरिटेंडेंट की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने एसपी चंदन कुमार सिन्हा को जानकारी दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

डान पर पुलिस की पैनी नजर

17 सितंबर को अमन साहू सिमडेगा जेल से पलामू लाया गया। खबर है कि यह डॉन जेल के अंदर से भी अपना गैंग चला रहा है। लिहाजा, जेल प्रशासन इस जांच में जुटा है कि जेल के अंदर बाहर की सूचनाएं लीक कैसे हो रही है। जेल प्रशासन जेल में मौजूद कैदियों के पास मोबाइल को लेकर कड़ी नजर रख रहा है। कि कहीं जेल में मोबाइल फोन का उपयोग तो नहीं हो रहा। डॉन इस वजह से काफी परेशान भी है। उसे अकेले ही सेल में रखा गया है और सीसीटीवी कैमरे से जेल प्रबंधन उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेल के अंदर से ही चला रहा है गैंग

जेल प्रबंधन की सख्ती से अमन साहू बौखलाया है। उसके गुर्गे जेल सुप्रीटेंडेंट को फोन कर लगातार मोबाइल फोन देने का दबाव बना रहे हैं, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके पूर्व गिरिडीह जेल में बंद रहते हुए अमन साहू ने 20 जुलाई को गिरिडीह जेल के जेलर प्रमोद कुमार पर जानलेवा हमला कराया था। जेलर प्रमोद जब कोर्ट जा रहे थे उसी वक्त उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। इस घटना के बाद 23 जुलाई को गिरिडीह जेल से अपराधी अमन को सिमडेगा जेल भेज दिया गया था।सिमडेगा जेल से पलामू जेल में शिफ्ट किया गया। अमन साहू पर राज्य भर के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी,आर्म्स एक्ट से सम्बंधित 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close