झारखंड : किसानों के लिए खुशखबरी…KCC पर 2 लाख तक का लोन बिना गारंटी..जानें 5 दिसंबर का बड़ा अपडेट और आवेदन का तरीका
Good news for farmers... Loan up to Rs 2 lakh under KCC without guarantee... Learn the big update of December 5 and how to apply.

Ranchi: झारखंड में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से आसान और सुलभ वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) ने सरकार को सिफारिश भेजते हुए कहा है कि बिना भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC) के मिलने वाली KCC लोन सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जाए। समिति का मानना है कि इस फैसले से राज्य के लाखों छोटे और सीमांत किसानों को तुरंत लाभ मिलेगा।
फिलहाल क्या है व्यवस्था?
वर्तमान में झारखंड के किसान खेती, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के लिए बिना गारंटी KCC के तहत 1 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन 1 लाख से अधिक और 1.60 लाख रुपये तक के ऋण के लिए LPC अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक किसानों के पास यह दस्तावेज नहीं होता, जिससे वे कृषि ऋण से वंचित रह जाते हैं।
Key Highlights
-
बिना जमीन गिरवी 2 लाख रुपये तक KCC लोन प्रस्तावित
-
अभी तक केवल 1 लाख रुपये तक बिना LPC के ऋण उपलब्ध
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes. -
SLBC ने लोन सीमा बढ़ाने की औपचारिक सिफारिश की
-
कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन सभी के लिए KCC लाभ
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes. -
2 लाख तक के ऋण पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं
-
समय पर भुगतान करने पर ब्याज सब्सिडी का लाभ जारी रहेगा
SLBC की 93वीं बैठक में महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने बताया कि झारखंड में बड़ी संख्या में किसान खेती तो कर रहे हैं, लेकिन उनके पास संपूर्ण भूमि दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे किसानों को आसान ऋण देना वित्तीय समावेशन और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक है।
सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित संशोधन लागू होने पर किसानों को सस्ती ब्याज दरों पर 2 लाख रुपये तक का KCC लोन मिल सकेगा, और किसी तरह की अतिरिक्त प्रक्रिया या शुल्क भी नहीं देना होगा।
सरकार का लक्ष्य है कि किसान साहूकारों के महंगे कर्ज से मुक्त होकर समय पर बेहतर बीज, खाद, उपकरण और संसाधन खरीद सकें। अब अंतिम निर्णय राज्य सरकार और वित्तीय संस्थानों की मंजूरी पर निर्भर है। प्रस्ताव पास होते ही झारखंड के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।












