ED ने खोला कच्चा चिट्ठा: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई IAS, IPS अधिकारी ईडी के रडार पर, सियासी हलचल तेज

रांची । झारखंड में कुछ आईएएस आईपीएस अधिकारी के साथ-साथ मंत्री भी ईडी के रडार पर हैं। जानकारी के अनुसार ईडी ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, उनके पीए पवन कुमार, सेवानिवृत्त हुए आईएएस अधिकारी केके खंडेलवाल, पाकुड़ के पूर्व डीसी दिलीप झा, गिरिडीह एसपी अमित रेनू, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह समेत अन्य कई अधिकारियों, कारोबारियों के खिलाफ जानकारी मांगी है।

ईडी ने राज्य पुलिस मुख्यालय के आईजी मानवाधिकार से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। जिसके बाद आईजी मानवाधिकार ने सीआईडी से संबंधित लोगों पर दर्ज केस, आरोप पत्र और शिकायत की जानकारी मांगी है। पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट भेजने के बाद ईडी आगे कार्रवाई करेगी। ईडी धनबाद समेत कई अन्य जिलों में अवैध कोयले की तस्करी को लेकर भी करवाई के तैयारी में है। कोयला क्षेत्र में धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार और गिरिडीह में अमित रेनू के खिलाफ ईडी को शिकायत मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी ने इन सबों के खिलाफ आरोपों पर पुलिस मुख्यालय से मांगी रिपोर्ट

  • जगरनाथ महतो (शिक्षा मंत्री )- जगरनाथ महतो और उनके पीए पवन कुमार ने अकूत संपत्ति हासिल की है और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया।
  • के के खंडेलवाल : आइएएस केके खंडेलवाल पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव रहते हुए पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
  • अमित रेणु, (SP गिरिडीह) : गिरिडीह जिले में पदस्थापित एसपी अमित रेणु, विनय राम व परमेश्वर लियांगी पर आरोप है कि इनलोगों ने अवैध तरीके से पद का दुरुपयोग कर भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की।
  • अनिल कुमार सिंह, (SDPO गिरिडीह) : गिरिडीह के एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शेल कंपनियों के माध्यम से मनी लांड्रिंग की। यह भी आरोप है कि उन्हें विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का भी इसमें सहयोग मिला।
  • दिलीप कुमार झा, (पाकुड़ के तत्कालीन उपायुक्त) दिलीप कुमार झा पर उपायुक्त रहते अवैध पत्थर-बालू खनन से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
  • विभूति कुमार, (DMO साहिबगंज) : इनपर अवैध खनन चालान जारी कर अवैध खनन से भारी मात्रा में अपने व अपने परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
  • इनपर दूसरा आरोप यह है कि इन्होंने पद का दुरुपयोग कर मेसर्स जीएच स्टोन वर्क्स के हरिभक्तो घोष को माइनिंग लीज दी।
  • करुणा शाह (मौत मामला ) : साहिबगंज के बोरनारांगा स्थित मेसर्स शिवशक्ति स्टोन वर्क्स के क्रशर में आठ मई 2020 को एक मजदूर करुणा शाह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस केस के शिकायतकर्ता को एसपी साहिबगंज के कार्यालय से धमकाने का आरोप लगा था।
  • धनबाद में अवैध कोयला खनन मामला : धनबाद जिले में ईसीएल मुगमा कोलियरी से मक्खू सिंह व उनके बेटे बबलू सिंह के माध्यम से अवैध खनन का आरोप है।
  • आरोप है कि इन्हें SSP धनबाद संजीव कुमार, रमेश गोप, रामाशंकर सिंह, विनोद कुमार, संजय सिंह व अन्य ने सहयोग किया और इस अवैध खनन से अपने व अपने परिवार के नाम पर अकूत अवैध संपत्ति अर्जित की।
  • मनीष यादव उर्फ बाबुल यादव : दुमका के मनीष यादव उर्फ बाबुल यादव के विरुद्ध अवैध तरीके से बालू खनन कर अपने व अपने परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप।
  • हरिनंदन चौधरी : दुमका के हरिनंदन चौधरी पर अवैध तरीके से कोयले का धंधा करने का आरोप है। उसपर प्रतिदिन 100 से अधिक कोयला की चोरी प्रतिदिन करने व उससे अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
  • यह भी आरोप है कि 17 मई 2022 को दुमका के शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस ने कलीम अंसारी को गिरफ्तार किया था, जिसपर दुमका के डीएमओ कृष्ण कुमार किश्कू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
  • आलोक कुमार गुप्ता : चास बोकारो के राजस्व कर्मचारी आलोक कुमार गुप्ता पर रिश्वत लेकर से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
  • गीतांजलि कुमारी : लोहरदगा की जिला मत्स्य पदाधिकारी रही गीतांजलि कुमारी पर पद का दुरुपयोग कर सरकारी धन लूटने का आरोप है।
  • अल्पना कुमारी : तुपुदाना के हुलहुंडू में रायल रेस्टोरेंट संचालित करने वाले अशोक कुमार की पत्नी अल्पना कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने नक्सलियों के लेवी के पैसे की मनी लांड्रिंग की।
  • विनोद कुमार : ग्रिड कंस्लटेंट आर्किटेक्ट कंपनी के प्रोपराइटर विनोद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभावी लोगों का करीबी होने का लाभ लेकर भारी मात्रा में अपने व अपने परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति अर्जित की।
  • बीएन बेहरा व अनिमेष कुमार : बीसीसीएल के सीनियर मैनेजर बीएन बेहरा व मुख्य निगरानी अधिकारी अनिमेष कुमार पर आरोप है कि उनलोगों ने पद का दुरुपयोग कर भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की।
  • रामायण सिंह : जिला बल कल्याण निदेशालय सैनिक बाजार में अकाउंटेंट रहे रामायण सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।
  • डा. जयंत कुमार घोष : आर्किड मेडिकल सेंटर रांची के डा. जयंत कुमार घोष पर अवैध तरीके से लोगों की जिंदगी से खेलकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
  • यशवंत कुमार : एनआइसी धुर्वा के यशवंत कुमार पर पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
  • रोहित यादव : रोहित यादव पर धनबाद के तेतुलिवा गोविंदपुर में हजारों टन कोयले की चोरी का आरोप है।
  • नारायण सा भगत, दिनेशानंद झा : देवघर के नारायण सा भगत व दिनेशानंद झा तथा अन्य पर आरोप है कि इनलोगों ने अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री कर भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की।
  • शंकर ट्रेडिंग : विनय हरदिया व देव प्रसाद मंडल के प्रोपराइटर शंकर ट्रेडिंग पर आरोप है कि उसने खुशबू हरदिया के पैन कार्ड का बिना उसकी सहमति के अवैध तरीके के कारोबार में उपयोग किया।
  • जादू मोदक : धनबाद में अवैध बालू खनन का आरोप जादू मोदक व अन्य पर है।

Related Articles

close