बीच सड़क पर खनन माफिया से एनकाउंटर: ड्यूटी से लौट रही भाजपा नेता की पत्नी की फायरिंग में मौत, इंस्पेक्टर समेत 3 को गोली लगी

मुरादाबाद(UP) । मुरादाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। बेखौफ खनन माफियाओं ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोलियां बरसा दी। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। इसमें 2 पुलिस वालों को गोली लगी, जबकि पथराव में तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। इतना ही नहीं माफियाओं ने पुलिस टीम को करीब 1 घंटे तक बंधक बनाकर रखा हथियार भी छीन लिए।

सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने उत्तराखंड पुलिस से बात कर सही पुलिस वालों को छुड़वाया। सभी घायल पुलिस वालों का कॉसमॉस अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। डीआईजी और एसपी कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा नेता की पत्नी

दरअसल, 13 सितंबर को एसडीएम की टीम को बंधक बनाकर डंपर छीन ले जाने के मामले में खनन माफिया जफर वांटेड था। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम को जफर की लोकेशन का पता चला। इस पर ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी की टीम के 10 जवान उसे पकड़ने के लिए निकल पड़े, लेकिन जफर को इसकी भनक लग गई। वह अपने गुर्गों के साथ उत्तराखंड की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया।

दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। जबकि पथराव में तीन पुलिसवाले चोटिल हो गए। वहीं, नेता की पत्नी को भी गोली लग गई। इसके बाद बदमाशों ने सभी पुलिस वालों को घेर लिया। सभी को वैपन छीन लिए। सभी को एक कमरें बंद कर दिया। इसी बीच यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला की मौत से नाराज लोगों ने ठाकुरद्वारा -काशीपुर के बीच पड़ने वाले कुंडा तिराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। घटना की जानकारी पर SSP हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे हैं। डीआईजी शलभ माथुर भी ठाकुरद्वारा थाना पहुंचे। हालात को देखते हुए जिलेभर के थानों का फोर्स और रिजर्व फोर्स को कॉल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close