India vs SA 2nd ODI: रांची टीम इंडिया के लिया हुआ लकी, धमाकेदार जीत के साथ सीरीज बराबर, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

रांची: आज यहाँ रांची में भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए वनडे सृंखला का दूसरा मैच भारत ने 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सृंखला में वापसी करते हुए 1-1 की बराबरी कर लिया। अब सृंखला का निर्णायक मुकाबला 11 तारीक को दिल्ली में खेला जाएगा।
मैच के हीरो रहे श्रेयस अय्यर और लोकल बॉय ईशान किशन। श्रेयस ने नाबाद सैकड़ा जमाते हुए शानदार 113 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 111 बालों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। वही ईशान शतक से चूक गए। उन्होंने मात्र 84 गेंदों में 93 रनों की बेजोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान ईशान ने 4 चौके और 7 बडे छक्के जड़े।

टॉस जीतकर मेहमान कैप्टन ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। आज के मैच में दोनों टीमों ने 2-2 बदलाव किए। मेहमान की ओर से नियमित कप्तान बाबुमा और स्पीनर तबरेज शम्सी नही खेले। वही भारत ने बदलाव करते हुए रुतुराज और रवि बिश्नोई की जगह वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज़ को मैदान पर उतारा। शाहबाज़ का ये डेब्यू मैच रहा। अफ्रीकी टीम ने पूरे 50 ओवर खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 278 रनों का टोटल खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की ओर से हेंड्रिक्स और मार्कराम ने शानदार पारी खेली। भारत की ओर से सिराज ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए।
जबाबी पारी में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नही रही। कप्तान शिखर मात्र 13 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। उसके बाद शुभमन गिल ने ईशान के साथ पारी को आगे बढ़ाया पर वे भी टीम के 48 रनों के टोटल पर आउट हो गए। उसके बाद श्रेयस और किशन ने पारी को संभालते हुए अफ्रीका के बौलिंग अटैक कि जमकर खबर ली। शानदार लय में दिख रहे किशन 7 रनों से तिहरे अंक तक पहुंचने से चूक गए। वही अय्यर ने नाबाद शतक के साथ मैच विनिंग रन मारे। अंत मे 30 रनों की नाबाद पारी संजू ने भी खेलकर अच्छा योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close