India vs SA: LIVE SCORE.. दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका.. पहले बल्लेबाजी करते हुए…

रांची भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच दर्शकों की गर्म जोशी के साथ शुरू हुई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत और द अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरा मैच 1.30 बजे शुरू हुआ।

इंडियन जर्सी से भरा पूरा स्टेडियम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली श्रृंखला का दूसरा मैच 1:30 बजे शुरू हुआ। इसके लिए 11:30 बजे से ही दर्शक की इंट्री शुरू हो गई। सभी क्रिकेट प्रेमी भारतीय जर्सी में मैच देखने आए हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेएससीए में अपना रिकॉर्ड सुधारने उतरेगी भारतीय

रांची के जेएससीए स्टेडियम में इस मुकाबले में पहले 5 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 2 मैचों में भारत को जीत मिली है। दो मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम में अपना रिकॉर्ड ठीक करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरुआत में क्विंटन डिकॉक और जैनमैन मलान सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रिच पर पहुंची। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने किया। क्विंटन डीकॉक क्लीन बोल्ड हो गए, मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई जिससे दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। डिकॉक केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह बल्लेबाजी करने जीका हैडरिक्स क्रीच पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एडन मार्क्रम और रिजा हैडरिक्स की जोड़ी क्रीज पर जम गई है। 2 विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी थोड़ी थमी नजर आ रही है।

दक्षिण अफ्रीका के 50 रन पूरे

12 ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन पर पहुंच गया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने अपने दो बल्लेबाजों को खो दिया है। क्विंटन डीकॉक और जैनमेन मलाल आउट हो चुके हैं। आक्रामक बल्लेबाज जैनमैन मलान आउट हो गई। डेब्यू मैच में शाहबाज अहमद कोबपहली सफलता मिली है। उन्होंने मलान को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।31 गेंद पर 25 रन की पारी खेली। उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर एडन मार्क्रम आए हैं।

Related Articles

close