मेला में चोर मालामाल : दुर्गापूजा मेला देखने गये स्वास्थ्यकर्मी सहित कई घरों में चोरों का धावा … लाखों का माल बटोरकर चलते बने

धनबाद। बारिश की वजह से इस बार दुर्गापूजा भले ही फीका रहा हो, लेकिन चोरों को इस बार दुर्गापूजा खूब रास आया। धनबाद में चोरों ने दुर्गापूजा के दौरान खूब माल बटोरा। धनबाद के तिसरा थाना क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी दंपत्ती के घर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया, तो वहीं नावाडीह में भी चोरों ने लाखों की चोरी की और चंपत हो गये। दोनों घरों में वारदात उस वक्त हुई, जब परिवार के लोग दुर्गापूजा का मेला देखने गये हुए थे।

तिसरा थाना क्षेत्र के अस्पताल कालोनी में रहने वाले बीसीसीएल के स्वास्थ्य कर्मी सुबोध कुमार सिन्हा के घर का ताला तोड़कर चोरो ने 5 लाख से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर दी। घटना के वक्त स्वास्थ्यकर्मी सुबोध कुमार अपनी नर्स पत्नी अर्चना सिन्हा के साथ मेला गये थे। सुबोध ने चोरी की सूचना तिसरा थाना पुलिस को दी। सुबोध की पत्नी अर्चना सिंहा नर्स है। चोर अलमीरा से सोने की अंगूठी दो, तीन कान की बाली, मंगलसूत्र झुमका दो, गले की चेन, चांदी का जितिया, एक लाख नकद सहित लगभग पांच लाख के सामान चोरी कर ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, एक अन्य घटना में नावाडीह में विकास कुमार के घर में लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए हैं। मामले की शिकायत पीड़ित ने धनबाद थाना में की है। विकास कुमार सिंह ने बताया कि वो अपने पूरे परिवार के साथ मेला गये थे। लौटकर आने पर पूरा सामान गायब था। गायब गहनों में मंगलसूत्र, दो पीस गले का चेन, तीन सोने का हार, छह सोने के कंगन, कान की बाली, नाक का नथिया, सोने की अंगूठी सहित सभी गहने गायब थे। बताया कि सारे गहनों की कीमत 25 से 30 लाख रुपए है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close