Health Alert: कैंसर की जड़ क्या है? डॉक्टर ने गिनाईं 10 आदतें जो चुपचाप बना देती हैं आपको मरीज

Health Alert: कैंसर आज दुनिया भर में मौत की सबसे बड़ी वजहों में से एक बन चुका है। यह बीमारी तब होती है जब शरीर में एब्नॉर्मल सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ कोशिकाओं को नष्ट कर देती हैं।
हालांकि हर कैंसर का कारण अलग हो सकता है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें और खानपान कैंसर को न्योता देने का काम करती हैं।

सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अर्जुन शंकरन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कैंसर के पीछे छिपे ऐसे ही कारणों का खुलासा किया है, जिनसे बचाव कर कई हद तक खतरे को कम किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Health Alert: ये 10 चीजें बनती हैं कैंसर की सबसे बड़ी वजह

डॉक्टर के अनुसार, नीचे दी गई आदतें लंबे समय तक जारी रहीं तो कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ सकता है—

  1.  तंबाकू

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  2.  एल्कोहल (शराब)

  3.  सुपारी

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  4.  लाल मांस (Red Meat)

  5.  बार-बार गर्म किया गया खाना

  6.  चार्ड फूड / बार्बिक्यू फूड

  7.  बहुत ज्यादा गर्म पेय पदार्थ

  8.  एफलेटॉक्सिन्स (फफूंद से बनने वाले टॉक्सिन)

  9.  आर्टिफिशियल कलर्स

  10.  प्रोसेस्ड मीट

Health Alert: कैंसर होने पर शरीर देता है ये चेतावनी संकेत

कैंसर होने पर शरीर कुछ ऐसे लक्षण दिखाने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है—

  •  लगातार थकान रहना

  •  त्वचा के ऊपर या अंदर गांठ बनना

  •  त्वचा का रंग बदलना (पीला या लाल होना)

  •  मल या पेशाब की आदतों में बदलाव

  •  अचानक नया तिल या मस्सा उभरना

  •  आवाज में बदलाव या भारीपन

  •  बिना कारण खून आना या बार-बार चोट लगना

किसे ज्यादा रहता है कैंसर का खतरा? (Risk Factors)

  •  65 साल से ज्यादा उम्र

  •  धूम्रपान या नियमित शराब सेवन

  •  परिवार में कैंसर का इतिहास

  •  हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में रहना

डिस्क्लेमर

यह खबर सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी तरह के लक्षण या शंका होने पर डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। यह लेख किसी भी प्रकार के चिकित्सा दावे की पुष्टि नहीं करता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close