IPS गिरफ्तार : 10 करोड़ घूस मामले में में IPS अरेस्ट……एडिशनल आईजी ने इन लोगों से ली थी रिश्वत… जानिये पूरा मामला

चंडीगढ़: पंजाब कैडर के IPS आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 1 करोड़ के लेनदेन के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ये कार्रवाई की है। 2018 में ही आशीष कपूर पर 1 करोड़ के रिश्वत लेने का आरोप था। जालसाजी और धोखाधड़ी के केस में दो महिलाओं की राहत देने के बदले उनका एक करोड़ रुपया चेक साइन करवाकर बैंक से निकलवा लिया था। पंजाब में AIG आशीष कपूर सिंचाई घोटाले की जांच कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पैसे लेकर उनके नाम बेगुनाह लोगों की सूची में डाले दिए थे। इस मामले की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंची थी। मामले में आशीष की सारी संपत्ति से लेकर बैंक खातों की जांच की गई थी।

इस मामले में विजिलेंस की टीम ने करीब पांच घंटे तक मोहाली में आशीष की नई कोठी की पैमाइश की थी। टीम ने उनसे कोठी को लेकर पैसे के लेनदेन से जुड़े सवाल भी किये थे। विजिलेंस की टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी और बयान लिये थे। जांच पूरी होने के बाद आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि एआइजी की गिरफ्तारी मामले में अभी कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। एआइजी आशीष कपूर की गिरफ्तारी कहां से की गई अभी इस बारे में भी पता नहीं चल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आशीष कपूर के खिलाफ एक महिला ने भी शिकायत दी थी। उसकी भी जांच चल रही है। आशीष कपूर की गिनती पंजाब पुलिस के तेज तर्रार अधिकारियों में की जाती है। वो चंडीगढ़ में भी अपने सेवाएं दे चुके हैं। आशीष कपूर टेनिस के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। पुलिस वर्ल्ड गेम में पंजाब के लिए कई अवार्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा वो पंजाब पुलिस के अग्रिम पंक्ति वाले अफसरों में शुमार हैं। जब भी कोई विदेशी मेहमान या वीआईपी डयूटी की बात आती थी तो वह सबसे आगे रहते थे।
पठानकोट में तैनात एआईजी (अब कमांडेंट) आशीष कपूर, इंस्पेक्टर (अब डीएसपी) पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह के खिलाफ साल 2016 के मामले में कार्रवाई की गई है. स्टेट विजिलेंस टीम ने इस मामले में एआईजी को गिरफ्तार कर लिया है।
पता चला है कि अमृतसर सेंट्रल जेल में एआईजी रहते समय साल 2016 में आशीष कपूर ने कुरुक्षेत्र के रहने वाले पूनम राजन को मदद पहुंचाई थी, जब वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था. पूनम राजन अपनी मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के साथ जीरकपुर थाने में दर्ज एक एफआईआर में पुलिस रिमांड पर थी तो आशीष कपूर उनकी जमानत की व्यवस्था की. कपूर ने पुलिस थाने के इंस्पेक्टर और एएसआई से मिलकर इस मामले में निर्दोष करार दे दिया। उन्हें 10 करोड़ रुपये मिले, जिसे अलग-अलग बैंक खातों में भुनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close