झारखंड में फिर महंगी होगी बिजली? JBVNL ने आयोग को भेजा नया प्रस्ताव, जानें जनसुनवाई की तारीख और समय

Will electricity become more expensive in Jharkhand? JBVNL has submitted a new proposal to the commission. Learn the date and time of the public hearing.

झारखंड बिजली टैरिफ जनसुनवाई को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में प्रस्तावित बिजली टैरिफ वृद्धि पर आम जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके लिए झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सभी प्रमंडलों में जनसुनवाई की तिथियां जारी कर दी हैं। उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों और उद्योग प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली जनसुनवाई 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे चाईबासा के पिल्लई हॉल में होगी। 21 फरवरी को 3:30 बजे डालटेनगंज टाउन हॉल में सुनवाई होगी। 26 फरवरी को 11:30 बजे दुमका के कृषि पार्क, करहरबिल में कार्यक्रम तय है। 27 फरवरी को धनबाद के कोयला नगर स्थित बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल में दोपहर तीन बजे सुनवाई होगी। अंतिम चरण 28 फरवरी को 3:30 बजे रांची के करमटोली चौक स्थित आईएमए हॉल में आयोजित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा अन्य बिजली कंपनियों के प्रस्तावों पर भी सुनवाई तय है। 16 फरवरी को आदित्यपुर में टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, 17 फरवरी को जमशेदपुर में टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, 18 फरवरी को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड तथा 20 फरवरी को इनलैंड पावर लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रस्तावों पर जनसुनवाई होगी। डीवीसी के टैरिफ पर 24 फरवरी को हजारीबाग और 25 फरवरी को मैथन, धनबाद में सुनवाई निर्धारित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close