बड़ी खबर: रांची पहुंचे गौरव गोगोई, CM आवास में हेमंत सोरेन संग ‘मिशन असम’ पर मंथन, क्या होगा बड़ा एलान? जानें क्या है पूरी रणनीति?

Big news: Gaurav Gogoi arrives in Ranchi, discusses 'Mission Assam' with Hemant Soren at the CM's residence. What will be the big announcement? What is the full strategy?

रांची। Assam Election की तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई और भंवर जितेंद्र सिंह आज रांची पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होने वाली है। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं की यह बैठक दोपहर करीब सवा बारह बजे निर्धारित की गई है। इस मुलाकात को आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

दरअसल, Assam Election को देखते हुए विपक्षी दलों के बीच तालमेल की संभावनाओं पर चर्चा तेज हो गई है। गौरव गोगोई को असम में कांग्रेस का संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार माना जाता है और वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में इस बैठक में असम की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, चुनावी रणनीति और संभावित गठबंधन को लेकर चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) असम में लगभग 10 सीटों की मांग कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बैठक की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम के दो दिवसीय दौरे से लौटे हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने तेजपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। वहां उन्होंने आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया और कहा कि अगर आदिवासी समुदाय संगठित हो जाए तो राज्य में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बदलाव संभव है।

माना जा रहा है कि Assam Election को लेकर रांची में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस और झामुमो के बीच बेहतर समन्वय बनाने, सीट बंटवारे और आदिवासी वोट बैंक को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बैठक के नतीजों पर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close