रेलवे का बड़ा फैसला : आज से बदल गया इन ट्रेनों का शेड्यूल…कई सेवाएं अचानक रद्द…घर से निकलने से पहले देख लें सूची
Rail passengers beware: The schedule of these trains has changed from today... many services have been suddenly cancelled... check the list before leaving home.

Ranchi : Ranchi Anand Vihar Special Train यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। रेलवे ने रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। हालांकि, इसी दौरान कुछ अन्य स्पेशल ट्रेनों को रद्द भी किया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Ranchi Anand Vihar Special Train (ट्रेन संख्या 02887) 25 मार्च को रांची से दोपहर 4:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मेसरा, बरकाकाना, टोरी, गढ़वा रोड, चुनार और गोविंदपुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इससे त्योहार के समय यात्रियों को घर पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
वहीं, वापसी के लिए ट्रेन संख्या 02888 26 मार्च को आनंद विहार से शाम 7:30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:10 बजे रांची पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्री आराम से सफर कर सकें।
दूसरी ओर, रेलवे ने तकनीकी कारणों से कुछ होली स्पेशल ट्रेनों को रद्द भी किया है। इनमें रांची-झंझारपुर और रांची-गोरखपुर रूट की ट्रेनें शामिल हैं।











